बीकापुर से समाजवादी पार्टी विधायक मित्रसेन यादव का निधन

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के बीकापुर से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक मित्रसेन यादव का दिल का दौरा पड़ने से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने श्री मित्रसेन यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि फैजाबाद के बीकापुर क्षेत्र से सपा विधायक रहे मित्रसेन यादव हमेशा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े तथा दबे-कुचले लोगों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर क्षेत्रीय नौजवानों को शिक्षा हासिल करने में मदद की।
मित्रसेन ने अपना राजनीतिक सफर कम्युनिस्ट पार्टी से शुरू किया था और उसके बाद बसपा और सपा में रहकर फैजाबाद से तीन बार सांसद और सात बार विधायक निर्वाचित हुए थे

0 comments:

Post a Comment