उत्तरप्रदेश ने 10 लाख 15 हजार पौधों का रोपण हेतु वितरण का विश्व रिकाॅर्ड बनाया

उत्तरप्रदेश सरकार ने 8 घण्टे की अवधि में प्रदेश के 10 स्थानों पर लगभग 10 लाख 15 हजार पौधों का रोपण हेतु वितरण का विश्व रिकाॅर्ड बनाया।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विशेष वृक्षारोपण अभियान 2015 के अन्तर्गत एक दिन में प्रदेश के दस स्थलों पर दस लाख पौधों का वितरण व रोपण अभियान के अन्तर्गत आज हमीरपुर स्थित मौदहा बांध पर पीपल का पौधा रोपित किया। ‘CLEAN UP, GREEN UP’ अभियान के अन्तर्गत प्रदेश को हरा भरा बनाकर पर्यावरण सन्तुलन स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु वन विभाग, सिंचाई विभाग तथा ग्रेटर नोयडा अथाॅरिटी के सम्मिलित प्रयासों से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। -

0 comments:

Post a Comment