उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रेरणा से दिनांक 4 व 5 जनवरी, 2016 को ऐतिहासिक ताज नगरी-आगरा में आयोजित किये जा रहे प्रथम ‘उत्तर प्रदेश Non-Resident Indian (NRI) दिवस’ को सुगमता एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर लिया गया है। राज्य सरकार ने बताया कि प्रदेश के अप्रवासी भारतीयों एवं उनकी मातृभूमि के बीच सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने और प्रदेश के चहुमुंखी विकास में उनकी सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। प्रथम ‘उत्तर प्रदेश एन0आर0आई दिवस’ के सुगम एवं सफल आयोजन के लिए एक उच्चस्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन हैं।
इसका प्रथम संस्करण ताजमहल की ऐतिहासिक नगरी, आगरा में 4 व 5 जनवरी, 2016 को आयोजित किया जाएगा। उ0प्र0 एन.आर.आई. दिवस उत्तर प्रदेश मूल के अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं व अन्य प्रकार के प्रकरणों पर राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श करने का अनुपम मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर राज्य सरकार उ.प्र. मूल के अप्रवासियों की सुविधा एवं कल्याण हेतु उठाये गए कदमों के विषय में उनको अवगत करायेगी। विशेष रूप से यह हमारे एन.आर.आई. बन्धुओं की सफलता का उत्सव होगा। उत्तर प्रदेश में एन.आर.आई. विभाग की स्थापना के साथ अप्रवासी भारतीयों एवं विशेष रूप से उत्तर प्रदेश मूल के अप्रवासी भारतीयों से सम्बंध सुदृढ़ीकरण पर केन्द्रित प्रयास होंगे। राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को निवेश हेतु सर्वोत्तम गंतव्य बनाने के लिए अनेक कदम उठाये गए हैं।

0 comments:
Post a Comment