उत्तर प्रदेश का भौगोलिक विभाजन

उत्तर प्रदेश का भौगोलिक विभाजन : उत्तर प्रदेश का भौगोलिक विभाजन एवं उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान एवं जिलेवार सामान्य-ज्ञान हमारी "Uttar Pradesh GK" फ्री मोबाइल एप्प से भी पढ़ सकते हैं । उत्तर प्रदेश सामान्य-ज्ञान नोट्स आपकी आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है एवं हमारी मोबाइल एप्प पर फ्री उपलब्ध है।  उत्तर प्रदेश सामान्य-ज्ञान नोट्स के कुछ अंश आपकी जानकारी के लिए निम्न है ।
उत्तर प्रदेश का भौगोलिक विभाजन: उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। प्रदेश के उत्तरी एवम पूर्वी भाग की तरफ़ पहाड़ तथा पश्चिमी एवम मध्य भाग में मैदान हैं। उत्तर प्रदेश को मुख्यतः तीन क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है: 1. उत्तर में हिमालय का क्षेत्र, 2. मध्य में गंगा का मैदानी भाग, 3. दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्र
  1. उत्तर में हिमालय का क्षेत्र - यह् क्षेत्र बहुत ही ऊँचा-नीचा और प्रतिकूल भू-भाग है। यह क्षेत्र अब उत्तरांचल के अन्तर्गत आता है। इस क्षेत्र की स्थलाकृति बदलाव युक्त है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई ३०० से ५००० मीटर तथा ढलान १५० से ६०० मीटर/किलोमीटर है।
  2. मध्य में गंगा का मैदानी भाग - यह क्षेत्र अत्यन्त ही उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र है। इसकी स्थलाकृति सपाट है। इस क्षेत्र में अनेक तालाब, झीलें और नदियाँ हैं। इसका ढलान २ मीटर/किलोमीटर है।
  3. दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्र - यह एक पठारी क्षेत्र है, तथा इसकी स्थलाकृति पहाड़ों, मैंदानों और घाटियों से घिरी हुई है। इस क्षेत्र में पानी कम मात्रा में उप्लब्ध है।

0 comments:

Post a Comment