UP Current Affairs November 2017 Quiz, MCQs

Uttar Pradesh (UP) Current Affairs of November 2017 Quiz, News with Explanation: Uttar Pradesh (UP) Current Affairs General Knowledge (GK) Multiple Choice Questions (MCQ) for UPPSC, UP, UPTET, UP Police examination, IAS/ Bank and other competitive examinations across India and Uttar Pradesh (UP).  As part of Uttar Pradesh (UP) Current Affairs , We will daily provides you Question of Current Affairs, India GK and World GK during whole month. Candidates who are looking for More Notes, Exam Papers, 6000+ Multiple Choice Questions (MCQs) can also Download FREE Mobile  "Uttar Pradesh GKAndroid App which works without Internet after FREE Installation.  Download NOW from below Google Play link as per your Need and Medium of Study with Daily Updates and News Question Papers addition for upcoming examinations.   Download "UTTAR PRADESH GKMobile App: 

UP Current Affairs November 2017:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 नवम्बर 2017 को कहाँ 183वें प्रवासी दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित किया?
A. कानपुर 
B. मॉरीशस
C. नेपाल 
D. अमेरीका 
Answer: B 
विस्तार : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 2 नवम्बर 2017 को माॅरिशस के 183वें अप्रवासी दिवस पर वहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत पुराना एवं गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि लगभग 183 वर्ष पूर्व 2 नवंबर 1834 को शर्तबंद भारतीय मजदूरों के पहले दस्ते ने माॅरिशस आकर यहां के गन्ने के खेतों में काम करते हुए ...Check UP GK, Current Affairs at Uttarp Pradesh GK Mobile App.

मुख्यमंत्री ने 11 नवंबर किस शहर में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 18वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित किया है?
A. कानपुर 
B. दिल्ली 
C. लखनऊ
D. आगरा 
Answer: C 

विस्तार : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 नवंबर को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 18वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने न्यायाधीशों का स्वागत करते हुए कहा कि आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। बच्चों, महिलाओं एवं भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण और शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर यह प्रयास करने होंगे...Check UP GK, Current Affairs at Uttarp Pradesh GK Mobile App.

जन धन खाते खोलने में कौनसा राज्य शीर्ष पर रहा है?
A. बिहार
B. राजस्थान
C. उतरप्रदेश
D. गुजरात
Answer: C. उतरप्रदेश
विस्तार: प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) जो कि देश में वित्तीय समावेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी, उसमें विमुद्रीकरण के बाद कुछ उत्तरी राज्यों में गति उत्पन्न हो गई थी...Check UP GK, Current Affairs at Uttarp Pradesh GK Mobile App.

कवि कुंवर नारायण का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे?
A. विज्ञान
B. साहित्य
C. खेल
D. राजनीति
Answer: B. साहित्य
विस्तार : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिंदी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण का 15 नवंबर को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से बीमार थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुंवर नारायण का जन्म फैजाबाद में हुआ था...Check UP GK, Current Affairs at Uttarp Pradesh GK Mobile App.


Download "UTTAR PRADESH GKMobile App: 

लोक गायिका श्रीमती मैनावती देवी श्रीवास्तव का निधन

भोजपुरी को पहचान दिलाने वाली, लोकगीतों से सामाजिक जीवन को मानव पटल पर उतारने वाली लोकगायिका की आवाज 16 नवंबर को खामोश हो गयी। प्रसिद्ध लोकगायिका मैनावती पिछले 23 दिनों से बीमार चल रही थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विख्यात लोक गायिका श्रीमती मैनावती देवी श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती मैनावती देवी ने आकाशवाणी, गोरखपुर के माध्यम से भोजपुरी की जो सेवा की, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
लोकगायिका मैनावती देवी श्रीवास्तव मूल रूप से बिहार के सिवान जिले की पचरूखी की रहने वाली थी। वह गोरखपुर के आर्यनगर में रहती थी। उन्होने लोकगायन की शुरूआत गोरखपुर से सन् 1974 में आकाशवाणी गोरखपुर की शुरूआत के साथ की। आकाशवाणी गोरखपुर की शुरूआत मैनावती देवी श्रीवास्तव के गीतों से ही हुई। उनके गीतों के बाद से ही भोजपुरी संस्कृति को एक अलग पहचान मिली।  उन्होंने लोकपरंपरा को गीतों में पिरोने का काम किया। लोकपरंपरा में भारतीय सामजिक परिवेश में रहन-सहन, जीवन-मरण से लेकर हर परिवेश को उन्होने बड़ी ही कुशलता से अपनी रचनाओं में भी उकेरा है। वह कवियत्री और लेखिका थी। म्यूजिक कंपोजर के रूप में आकाशवाणी में काम किया। साथ ही दूरदर्शन में भी उन्होने अपना अमूल्य योगदान दिया।  उनकी प्रमुख रचनाएं थी - 1977 गांव के दो गीत, श्री श्री सरस्वती चालीसा, श्री श्री चित्रगुप्त चालीसा, पपिहा सेवाती, पुरखन के थाती, कचरस, याद करे तेरी मैना, चोर के दाढ़ी में तिनका और बेघरनी घर भूत के डेरा। 

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 18वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 नवंबर को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 18वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने न्यायाधीशों का स्वागत करते हुए कहा कि आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। बच्चों, महिलाओं एवं भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण और शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर यह प्रयास करने होंगे, जिससे आने वाली पीढ़ी को एक ऐसी विरासत सौंप सकें, जिसमें वे शान्ति, एकता और सद्भाव के साथ रहकर निजी और सामाजिक प्रगति कर सकें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने मानव कल्याण की पैरोकारी के लिए हमेशा शान्ति और सौहार्द को बढ़ावा देने का काम किया है। भारतीय संस्कृति की ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परम्परा को अपनाकर सभी को स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुलभ कराने के साथ ही, वर्तमान समय में विश्वभर में व्याप्त अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद, परमाणु हथियारों के भण्डार, राष्ट्रों व नागरिकों के बीच मतभेद जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। विश्व के सभी राष्ट्रों को इसके लिए अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करना होगा। साथ ही, अन्तर्राष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता द्वारा समाधान ढूंढने के प्रयास करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने मॉरीशस में 183वें प्रवासी दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 2 नवम्बर 2017 को माॅरिशस के 183वें अप्रवासी दिवस पर वहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत पुराना एवं गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि लगभग 183 वर्ष पूर्व 2 नवंबर 1834 को शर्तबंद भारतीय मजदूरों के पहले दस्ते ने माॅरिशस आकर यहां के गन्ने के खेतों में काम करते हुए अपने अथक परिश्रम से इस देश को एक स्वतंत्र, आधुनिक एवं मध्य आयवर्गीय राष्ट्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माॅरिशस विकास की प्रक्रिया के साथ निरन्तर आगे बढ़ रहा है और एक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है।  भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अप्रवासी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1834 से 20वीं शताब्दी के पूर्वाद्ध तक लगभग 05 लाख भारतीय श्रमिक माॅरिशस पहुंचे थे। उस दौरान लाखों की संख्या में मजदूर भारत से मॉरिशस लाए गए थे, जिनमें से अधिकतर मजदूर मॉरिशस के स्थाई नागरिक होकर यहीं इसी मिट्टी में रच-बस गए।