भारत के विकास में उत्तर प्रदेश की भूमिका

भारत के विकास में उत्तर प्रदेश की भूमिका

उत्तर प्रदेश अब केवल भारत का हृदय स्थल या आस्था का केंद्र मात्र नहीं है, बल्कि यह 'नए भारत' की आर्थिक धुरी और विकास का सबसे स्वर्णिम अध्याय बन चुका है। कभी 'बीमारू' राज्य का दंश झेलने वाला यह प्रदेश, आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी गूंज सुना रहा है। विकास का यह सफरनामा सचमुच अद्भुत है। इस विस्तृत लेख में हम जानेंगे कि कैसे एक्सप्रेस-वे के महाजाल, सबसे बड़े एमएसएमई (MSME) सेक्टर, और 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के महासंकल्प के साथ उत्तर प्रदेश ने अपना कायाकल्प किया है। आइए, कृषि, पर्यटन और औद्योगिक क्रांति के दम पर भारत के विकास में यूपी की इस वैभवशाली और निर्णायक भूमिका को करीब से समझें।
bharat-vikas-uttar-pradesh-bhumika

आर्थिक प्रगति एवं जीडीपी

बड़ी अर्थव्यवस्था

देश के GDP में 8% योगदान के साथ भारत की दूसरी/तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।

तेज विकास दर

2023-24 में यूपी की विकास दर 11.6% रही, जो राष्ट्रीय दर (9.6%) से अधिक है।

अर्थव्यवस्था का आकार

2025-26 के लिए GDP का अनुमान ₹30.8 लाख करोड़ है।

भविष्य का लक्ष्य

वर्ष 2029 तक राज्य को $1 ट्रिलियन (Trillion) की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य।

अर्थव्यवस्था में क्षेत्रों का योगदान (2023-24)

आर्थिक क्षेत्र (Sector) उत्तर प्रदेश का योगदान भारत (राष्ट्रीय) योगदान
प्राथमिक क्षेत्र (कृषि आदि) 27.0% 17.7%
द्वितीयक क्षेत्र (उद्योग आदि) 27.0% 27.6%
तृतीयक क्षेत्र (सेवाएं) 46.0% 54.7%

'बीमारू' से 'विकसित' राज्य तक का सफर

बीते कल की स्थिति

'बीमारू' राज्य की श्रेणी, आर्थिक, स्वास्थ्य और शिक्षा सूचकांकों में पिछड़ापन।

सुधार एवं नीतियां

कल्याणकारी योजनाएं, बेहतर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (दूसरा स्थान), इंफ्रास्ट्रक्चर फोकस।

वर्तमान परिणाम

5.94 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, देश का सबसे बड़ा श्रम बाजार।

बुनियादी संरचना में अव्वल

एक्सप्रेसवे प्रदेश

देश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे। 7 चालू तथा 6 निर्माणाधीन। पहला सोलर एक्सप्रेसवे (बुंदेलखण्ड) तैयार हो रहा है।

हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी

25 हवाई अड्डे (5 अंतर्राष्ट्रीय)। देश की पहली 'नमो भारत' रैपिड रेल (दिल्ली-मेरठ) और 6 शहरों में मेट्रो।

जलमार्ग परिवहन

देश का पहला जलमार्ग (वाराणसी-हल्दिया) चालू। 'यूपी अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण' का गठन।

उत्तर प्रदेश: देश में 'प्रथम स्थान' पर

दूध उत्पादन (15.7%) खाद्यान्न उत्पादन (19%) गेहूँ व गन्ना उत्पादन गरीबी उन्मूलन (नीति आयोग) पीएम मुद्रा योजना आयुष्मान भारत सर्वाधिक MSME (22 लाख+) कौशल विकास नीति लागू करने में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज

प्रमुख अनुसंधान एवं मेगा प्रोजेक्ट्स

देश की प्रथम 'AI सिटी'

राजधानी लखनऊ में देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी विकसित की जा रही है।

विश्व की सबसे बड़ी फैक्ट्री

नोएडा (सेक्टर 81) में सैमसंग द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री स्थापित की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान

आगरा (सींगना गांव) में दक्षिण एशिया का पहला क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र खोला जा रहा है।

फार्मा एवं स्टार्टअप हब

पीलीभीत, ललितपुर और जेवर में सबसे बड़ा फार्मा पार्क। यूपी देश का चौथा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम (10,000+ स्टार्टअप्स)।

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्यों में चतुर्थ स्थान और जनसंख्या में प्रथम स्थान पर रहने वाला उत्तर प्रदेश भारत के विकास में आज महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
  • देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8 प्रतिशत योगदान के साथ में उत्तर प्रदेश भारत के राज्यों में द्वितीय/तृतीय सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।
  • वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ₹ 30.8 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जो देश के अधिकांश राज्यों से अधिक है।
  • आर्थिक विकास के अनेक क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की विकास दर राष्ट्रीय विकास दर से भी अधिक है। वर्ष 2023-24 में प्रचलित कीमतों (current price) पर उत्तर प्रदेश की विकास दर 11.6 प्रतिशत थी, जबकि इसी अवधि में देश की विकास दर 9.6 प्रतिशत दर्ज की गयी।
  • वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) ₹ 27 लाख 51 हजार 76 करोड़ (संशोधित) रहने का अनुमान है। सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) में उत्तर प्रदेश से आगे मात्र दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात हैं। वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र की जीएसडीपी ₹ 38 लाख 79 हजार 792 करोड़, जबकि गुजरात की जीएसडीपी ₹ 25.63 लाख करोड़ आंकी गयी है।
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में प्रचलित मूल्यों पर प्राथमिक तथा द्वितीयक क्षेत्र का योगदान क्रमशः 17.7 प्रतिशत एवं 27.6 प्रतिशत था। इस अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीयक क्षेत्र का योगदान 54.7 प्रतिशत दर्ज किया गया।
  • उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2023-24 में प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों क्षेत्रों का योगदान 27 प्रतिशत (प्रत्येक) रहा, जबकि तृतीयक क्षेत्र का योगदान 46 प्रतिशत दर्ज किया गया। वर्ष 2024-25 में भी राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की प्रधानता बनी हुई है।
  • वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर 11.6 प्रतिशत थी, जबकि इसी अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर उससे कम 9.6 प्रतिशत दर्ज की गयी।
  • बेसिक एनिमल हस्बेंड्री स्टेटिक्स रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश भारत में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बन गया है। इससे पहले दूध उत्पादन में राजस्थान प्रथम स्थान पर था।
  • स्टेटिक्स रिपोर्ट के अनुसार भारत में मात्र 5 राज्य मिलकर 50 प्रतिशत से अधिक दूध का उत्पादन कर रहे हैं, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश 15.7 प्रतिशत दूध का उत्पादन करता है। उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2022-23 में कुल 3.6 करोड़ टन दूध का उत्पादन किया, जो वर्ष 2017-18 के पश्चात 25 प्रतिशत अधिक है।
  • उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक लोकसभा सीटें (80) और सर्वाधिक राज्यसभा सीटें (31) हैं। यह स्थिति राष्ट्रीय राजनीति की दशा और दिशा तय करने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित करती है।
  • उत्तर प्रदेश में महिला श्रम शक्ति की भागीदारी कुल श्रम भागीदारी की 32.1 प्रतिशत है, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) के साथ-साथ देश की जीडीपी में भी महत्वपूर्ण योगदान करता है।
  • गेहूँ, गन्ना, खाद्यान्न, सब्जियां, फल, चीनी तथा दूध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश के राज्यों में शीर्ष पर है।
  • नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार गरीबी और गरीबों की संख्या कम करने में भारत के राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उत्तर प्रदेश ने किया है।

बुनियादी संरचना में अव्वल

  • उत्तर प्रदेश में अवसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस प्रयास का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज देश का सर्वाधिक एक्सप्रेस वाला राज्य बन गया है। वर्तमान में यहां 7 क्रियाशील एवं 6 निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे हैं।
  • देश का सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क उत्तर प्रदेश में है।
  • प्रदेश सरकार ने 'उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण' के गठन को मंजूरी दे दी है। इससे सस्ता जलपरिवहन एवं जल पर्यटन की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • दिल्ली और मेरठ के मध्य देश का पहला 12 लेन का एक्सप्रेस-वे चालू हो चुका है। इन दोनों शहरों के बीच देश की पहली रैपिड रेल सेवा शुरू की गयी है।
  • प्रदेश के छह शहरों में मेट्रो परिवहन संचालित है।
  • देश का पहला जलमार्ग वाराणसी और हल्दिया के बीच शुरू हो चुका है।
  • प्रदेश 25 हवाई अड्डों वाला राज्य बन गया है, जिसमें 5 निर्माणाधीन हैं। यहां 5 अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं।
  • लखनऊ में 'एआई सिटी' और नोएडा में 'फिल्म सिटी' के निर्माण पर कार्य चल रहा है।

पर्यटकों को आकर्षित करने में आगे

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पर्यटकों का प्रथम आकर्षण का केन्द्र बन गया है। वर्ष 2024 में लगभग 64.90 करोड़ देशी विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश आए। पर्यटकों में सर्वाधिक संख्या अयोध्या आने वालों की रही।
वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या 48 करोड़ थी। 2025 में आयोजित प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालु पर्यटक उत्तर प्रदेश पहुंचे।

उद्यम एवं व्यवसाय

  • उत्तर प्रदेश में उद्यम (UDYAM) के अन्तर्गत पंजीकृत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) की संख्या 22 लाख से अधिक हो चुकी है। इसके फलस्वरूप निर्यात तत्पर सूचकांक 2022 में उत्तर प्रदेश 7वें स्थान पर पहुंच गया, जो 2019 मे 11 वें स्थान पर था।
  • देश में सबसे बड़ा एमएसएमई सेक्टर उत्तर प्रदेश में है।
  • लीड्स (LEADS) सूचकांक 2022 में उत्तर प्रदेश को 6ठां स्थान प्राप्त हुआ, जो 2019 में 16वें स्थान पर था।
  • उत्तर प्रदेश निर्यात सूचकांक 2022 में 7वें स्थान पर पहुंच गया, जो 2019 में 11वें स्थान पर था।

सरकार के प्रयास एवं परिणाम

उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं में अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने में सफल रही है। राज्य सरकार के इन प्रयासों का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश को वर्ष 2023-24 में निम्नलिखित योजनाओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है-
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना
  • पीएम स्वनिधि योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, आदि।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में उत्तर प्रदेश को डीबीटी परफॉरमेंस रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो राज्य द्वारा कमजोर वर्ग एवं जरूरत मंदों के लिए किये गए लक्षित एवं कुशल 'प्रत्यक्ष लाभ अंतरण' (DBT) का परिणाम है ।
उत्तर प्रदेश भारत में खाद्यान्न का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी लगभग 19 प्रतिशत है। गेहूँ, चावल, आलू, गन्ना, सब्जियां तथा अमरूद आदि के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का स्थान देश में प्रथम है।
भारत की कुल पशुधन संख्या के संबंध में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। यहां 68.0 मिलियन पशुधन हैं। उत्तर प्रदेश में भैंसों की संख्या 33.0 मिलियन है, जो देश का 30 प्रतिशत है। भैंस पालन में उत्तर प्रदेश संपूर्ण देश के राज्यों में शीर्ष पर है।
मवेशियों (cattles) की संख्या के संदर्भ में उत्तर प्रदेश देश के राज्यों में द्वितीय स्थान पर है ।
मनरेगा एवं आयुष्मान भारत जैसी अनेक योजनाओं के प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश देश के राज्यों में प्रथम स्थान पर है। इसके साथ ही कौशल विकास नीति लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य बन गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2029 तक राज्य को 'एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था' बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक नीतिगत फैसले लिए गये हैं, जिससे प्रदेश में 'व्यापार सुगमता' बेहतर हुई है। जून 2022 में जारी 'इज आफ डूइंग बिजनेस' में उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है ।

भारत के राज्यों में उत्तर प्रदेश का स्थान
क्षेत्र स्थान/रैंक (2024-25)
जनसंख्या प्रथम
गेहूँ उत्पादन प्रथम
चावल उत्पादन प्रथम
दुग्ध उत्पादन प्रथम
मांस उत्पादन द्वितीय
खाद्यान्न उत्पादन प्रथम
चीनी उत्पादन प्रथम
गन्ना उत्पादन प्रथम
आलू उत्पादन प्रथम
सब्जी उत्पादन प्रथम
मसूर उत्पादन प्रथम
कुल पशुधन प्रथम
अंतरदेशीय मछली उत्पादन प्रथम
बागवानी उत्पादन प्रथम
शहद उत्पादन प्रथम
आम उत्पादन प्रथम
अमरुद उत्पादन प्रथम
तरबूज, खरबूज उत्पादन प्रथम
आंवला उत्पादन प्रथम
जनसंख्या प्रथम
डाकघर प्रथम
बैंक शाखाएं प्रथम
कुल सिंचित क्षेत्रफल प्रथम
कुल नहर सिंचित क्षेत्रफल प्रथम
कुल नलकूप सिंचित क्षेत्रफल प्रथम
मोटा अनाज उत्पादन चतुर्थ

'बीमारू' से 'विकसित' राज्य तक का सफर

  • हाल के वर्षों तक उत्तर प्रदेश की गणना भारत के 'बीमारू' राज्यों में की जाती थी। बीमारू शब्द का प्रयोग प्रायः बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के संदर्भ में किया जाता रहा है, जिसका कारण था कि यह राज्य आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण, सड़क, बिजली, पानी समेत अधिकांश सूचकांकों में पिछड़े रहे हैं। बावजूद इसके, अब स्थिति में पूरी तरह बदलाव आ चुका है।
  • अपनी तीव्र विकास गति के चलते उत्तर प्रदेश न सिर्फ देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन चुका है, बल्कि गरीबों की संख्या भी सर्वाधिक तीव्रगति से कम कर रहा है। माना जाता है कि ऐसा राज्य में चलायी जा रहा कल्याणकारी योजनाओं के सफल आयोजन से संभव हुआ है।
  • नीति आयोग द्वारा 15 जनवरी, 2024 को जारी रिपोर्ट के अनुसार विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 5.94 करोड़ व्यक्ति बहुआयामी गरीबी (MDP) से बाहर निकले हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार 9 वर्षों में देश में 24 करोड़ 82 लाख व्यक्ति गरीबी के दायरे से बाहर निकले, जिनमें अकेले उत्तर प्रदेश से 5.94 करोड़ हैं।
  • उत्तर प्रदेश वर्तमान में देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता एवं श्रम बाजार बना हुआ है। यह देश का सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज एवं सर्वाधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) वाला राज्य है।
  • उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर वर्ष 2024-25 में 5.8 प्रतिशत दर्ज की गयी। राज्य की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2023-24 में 83 हजार रुपये रही।
  • देश में निर्मित कुल मोबाइल का लगभग 60 प्रतिशत निर्माण उत्तर प्रदेश में होता है।
  • उत्तर प्रदेश उपभोक्ता इलेक्ट्रोनिक्स का सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है।
  • आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित गांव सींगना (आगरा) में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र की दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र खोलने की प्रक्रिया आरम्भ की गयी है। इस अनुसंधान केंद्र के खुलने से प्रदेश के साथ-साथ सम्पूर्ण देश के किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों को आलू की खेती का तकनीकी ज्ञान के साथ उच्च गुणवत्ता युक्त बीज भी प्राप्त हो सकेंगे। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और फसल की क्षति कम होगी ।
  • अभी तक अंतरराष्ट्रीय आलू केंन्द्र की दक्षिण एशिया में कोई अनुसंधान शाखा नहीं थी । इसका एक केन्द्र चीन में है। चीन विश्व का सबसे बड़ा आलू उत्पादक और निर्यातक देश है। अंतरराष्ट्रीय आलू केंन्द्र (IPC) का मुख्यालय लीमा, पेरू में स्थित है।
  • देश का प्रथम सोलर एक्सप्रेसवे उत्तर-प्रदेश में तैयार हो रहा है। इसका नाम है 'बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे'।
  • बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) के तहत सोलर प्लांट्स लगेंगे, जिससे 550 मेगावाट सोलर पावर जनरेट की जाएगी। यह परियोजना लगभग एक लाख घरों को प्रतिदिन बिजली प्रदान करेगी। इसके लिए एक्सप्रेसवे पर 1700 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर ली गयी है। परियोजना की आयु 25 वर्ष होगी ।
  • पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 20 अक्टूबर, 2023 को देश के प्रथम रैपिड एक्स रेल का गाजियाबाद में उद्घाटन किया इस ट्रेन को 'नमो भारत' नाम दिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, लेकिन अभी इसके प्रथम चरण का उद्घाटन किया गया है। अभी यह साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर का सफर तय कर रही है।
  • 'नमो भारत' एक हाई स्पीड ट्रेन है, जो 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
  • उत्तर प्रदेश को देश में फार्मा एवं बायो टेक्नोलॉजी क्षेत्र का सबसे बड़ा हब बनाने की योजना साकार होती दिखायी दे रही है। प्रदेश सरकार पीलीभीत, ललितपुर और जेवर में देश के सबसे बड़े फार्मा पार्क को विकसित कर रही है। देश-विदेश के अनेक उद्यमियों एवं निवेशकों ने उत्तर प्रदेश के इस फार्मा पार्क में निवेश की इच्छा जाहिर की है।
  • उत्तर प्रदेश में औद्योगिक, विस्तार के साथ स्टार्टअप्स, यूनिकार्न और 'सूनिकार्न' की संख्या तीव्र गति से बढ़ रही है। वर्ष 2024 के आरंभिक महीनों में यहां 10 हजार स्टार्टअप्स और 8 यूनिकार्न विद्यमान थे। इस तरह देश का चौथा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम वाला राज्य बन गया है उत्तर प्रदेश।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश की प्रथम एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-AI) सिटी विकसित की जा रही है। इसे क्रियान्वित करते हुए यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPLC) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • लखनऊ को एआई सिटी बनाने के क्रम में यूपिएलसी द्वारा 'यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति' (यूपीईएमपी) के अंतर्गत दिग्गज रियल स्टेट डेवलपर कंपनियों व एजेंसियों से डिजाइन, विकास व संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट के जरिए आवेदन मांगा गया है।
  • विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 81 में सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स द्वारा स्थापित की गयी है।
  • उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित सण्डीला में भारत की सबसे बड़ी बहुउत्पाद पेंट फैक्ट्री स्थापित की गयी है।

दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुई होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही और सटीक जानकारी होना बहुत जरूरी है। ऐसे ही महत्वपूर्ण टॉपिक्स को आसान भाषा में पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट WWW.UPGK.IN पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!

Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को UPPSC, UPSSSC, UP Police, UP Lekhpal, RO/ARO और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।